बच्चों को हेल्दी कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:30

क्या ज्यादा कमजोर है आपका बच्चा? इन फूड्स से बना सकते हैं हेल्दी
बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए हेल्दी फूड जरूरी होता है.
आजकल के बच्चे हेल्दी फ़ूड की जगह जंक फ़ूड खाना पसंद करते हैं. इसके कारण उनका वजन नहीं बढ़ पाता है और वे कमजोर रह जाते है. ऐसे में हर दिन सही मात्रा में हरी सब्जी और बनाना शेक देना चाहिए

बढ़ती उम्र में बच्चे अक्सर खेलकूद में लगे रहते हैं और पूरी डाइट नहीं लेते. कुछ बच्चे खाने में आनाकानी करते हैं तो कई बच्चे खाने के बाद भी कमजोर ही रहते हैं. ऐसे में माता- पिता के लिए यह चुनौती बन जाती है कि उन्हें भरपूर मात्रा में कैसे पोषण दें. जिससे वो स्वस्थ्य और हेल्दी रहे. इसके लिए बच्चों का हर रोज विटामिन्स, मिनरल्स, फैट और प्रोटीन का संतुलित मात्रा में सेवन करना जरुरी होता है. आज हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो आपके बच्चों को हेल्दी बनाने में मदद करेगा.


इस तरह बच्चों को बनाएं हेल्दी

मोम जंक्शन के अनुसार केले के कई फायदे होते है. केला और मिल्क को अगर मिक्स कर दें तो यह और ज्यादा फायदेमंद हो जाता हैं. बनाना शेक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता करता है. बनाना शेक का सेवन बच्चों की इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है. साथ ही यह बच्चों का वजन बढ़ाने में मदद करता है. इसके अलावा दालों के अंदर भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. अगर आप आपने का बच्चे का वजन तेजी से बढ़ाने चाहते है तो उसे रोज़ दाल का पानी दें.


इन बातों का रखें ध्यान

घी और मक्खन के अंदर भरपूर मात्रा में फैट होता है. आपको अपने बच्चों को नियमित रूप से इसका सेवन कराना चाहिए. मक्खन और घी का सेवन दाल या रोटी पर लगाकर किया जा सकता है. मलाई वाले दूध में पर्याप्त मात्रा में वसा पाया जाता है, जो बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. अगर आपका बच्चा दूध पीने में नखरे करता है तो शेक या फिर चॉकलेट पाउडर मिक्स करके उसे पिलाने की कोशिश करें. इससे दूध और टेस्टी हो जाता है. हरी सब्जियां हमेशा पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. हरी सब्ज़ियों में पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने की भी क्षमता होती है. बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए उन्हें ब्रोकली, आलू, मटर, पालक और बंदगोभी का नियमित सेवन करना चाहिए.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info